फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There degeneration temperature, grew cold

तापमान में आई गिरवट, बढ़ी ठंड

Thu, 22 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
There degeneration temperature, grew cold
सुल्तानपुर में छाया घना धुंध - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज एकाएक बदलने से बृहस्पतिवार को एक बार फिर जिला कोहरे के आगोश में रहा। बुधवार की रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक आसमान में धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


कई दिनों से दिन में तेज धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। मौसम केे करवट बदलने से बुधवार की रात में घना कोहरा हो गया। बृहस्पतिवार को लोग सोकर उठे तो आसमान घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा रहने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर तक आसमान में धुंध छाई रही। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरा व धुंध से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर बाद धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से काफी राहत मिल गई। शाम होते ही एक फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम  विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद हल्की धूप की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता  (नमी) 100-66 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुआ हवा की गति 2.4 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed