{"_id":"603692a28ebc3ee93b725407","slug":"theft-sultanpur-news-lko5665859197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा बाजार में चार दुकानों से छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा बाजार में चार दुकानों से छह लाख की चोरी
विज्ञापन
बल्दीराय। पारा बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने दो मोबाइल शॉप के साथ ही किराना स्टोर और कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। चारों दुकानों से चोरों ने करीब छह लाख रुपये कीमत के मोबाइल सेट, नकदी और कपड़ा उठा ले गए। बुधवार की सुबह जानकारी के बाद पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार में मतीउल्ला का मोबाइल फोन शॉप है। मंगलवार की रात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान से 20 मोबाइल सेट व लेपटॉप चुरा ले गए। इसी दुकान के समीप कमाल बाबा का किराना स्टोर है। दुकान से चोर करीब 10 हजार रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। तीसरी घटना भी इसी बाजार की है। सत्यम के मोबाइल सेंटर का ताला तोड़कर चोर 50 मोबाइल सेट, इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी, एलईडी बल्ब व चार्जर उठा ले गए। चौथी चोरी कपड़े की दुकान में हुई।
व्यवसाई शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपये की नकदी व दो लाख रुपये कीमत के कपड़े उठा ले गए। चोर शैलेंद्र जायसवाल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बुधवार की सुबह एसओ अमरेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। चारों दुकानों से करीब छह लाख रुपये की चोरी हुई है।