फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The whereabouts of four fraud accused were found.

Sultanpur News: फर्जीवाड़ा के चार आरोपियों का ठिकाना मिला

Tue, 30 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The whereabouts of four fraud accused were found.
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज में छात्राओं को डिग्री दिलाने के नाम पर हुए फर्जीवाड़े के छह आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस अभी तक सिर्फ चार आरोपियों का पता खोज सकी है। अन्य दो का सिर्फ नाम ही जानकारी में है, पता नहीं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छात्राओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन



एआईपीएस में डिग्री के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के मामले में 14 सितंबर को केस दर्ज किया गया। संचालक आजम उर्फ प्रिंस सहित तीन आरोपी जेल भेजे गए। अन्य छह आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रेहान और आलीशान सगे भाई हैं, जो कमरौली क्षेत्र के सिंदुरवा गांव के निवासी हैं। बृजेश संग्रामपुर के बदलापुर और शैलेंद्र अमेठी कोतवाली के रामनगर गांव का रहने वाला है। दिलीप बाजपेयी और विजय मौर्य के घर का पता खोजा जा रहा है।
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि आरोपी मोबाइल कुछ समय के लिए चालू करते हैं, फिर लोकेशन बदल कर मोबाइल बंद कर देते हैं। जब तक पुलिस पहुंचती है, तब तक वे वहां से निकल जाते हैं। आरोपी शैलेंद्र, विजय मौर्य, बृजेश, दिलीप बाजपेयी, रेहान खान और आलीशान अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। छात्रा अनुष्का, प्रिंशी, कपिल और विशाल ने आरोप लगाया कि आरोपी अब भी फोन कर पैसों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





आज सुनी जाएंगी शिकायतें
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करेंगे। यह प्रक्रिया एआईपीएस के परिसर में पूरी होगी। बयान दर्ज होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed