फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The wedding was called off after the groom's health deteriorated, and the wedding procession returned without the bride

Sultanpur News: दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर टूटी शादी, बिना दुल्हान लौटी बरात

Sat, 21 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The wedding was called off after the groom's health deteriorated, and the wedding procession returned without the bride
जयसिंहपुर। एक गांव में बृहस्पतिवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर-वधू पक्ष में किसी बात पर विवाद हो गया। वधू पक्ष ने दूल्हे पर असामान्य होने का आरोप लगाया। विवाद की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार को मोतिगरपुर के एक गांव से बरात आई थी। वधू पक्ष का आरोप है कि द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे की तबीयत खराब दिखी। रस्म के दौरान दूल्हे के पैरों पर पानी डाला गया तो वह कांपने लगा। घटना से वधू पक्ष की शंका और गहरी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को देखते हुए आगे की रस्में रोकने की सलाह दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। बताया जाता है कि आठ घंटे तक चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी, जिससे विवाह संपन्न नहीं हो सका। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया गया है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed