{"_id":"60d765078ebc3e94c430134d","slug":"the-wall-of-the-house-collapsed-the-woman-died-by-being-crushed-sultanpur-news-lko58427824","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवार ढही, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की दीवार ढही, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
दोस्तपुर/जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक मकान की दीवार व छप्पर ढह गया। उसके मलबे में दबने से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। पांच बकरियों की भी मौत हो गई।
यह हादसा क्षेत्र के बनी गांव में हुआ। गांव निवासी झपसी की पत्नी चनरा (70) शुक्रवार की देर शाम छप्पर के नीचे बकरियों को घास खिला रही थी। अचानक छप्पर दीवार समेत ढह गया।
छप्पर के मलबे में चनरा और सात बकरियां दब गईं। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चनरा को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मलबे में दबने से पांच बकरियों की भी जान चली गई, जबकि दो बकरियां घायल हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से हो रही बरसात के कारण झपसी के आवासीय छप्पर की दीवार भीग गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।