फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The tower will be illuminated with decorative lighting.

Sultanpur News: डेकोरेटिव लाइटिंग से जगमग होगा टॉवर

Mon, 02 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The tower will be illuminated with decorative lighting.
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क का स्वरूप जल्द ही बदला नजर आएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 13 लाख रुपये की लागत से पार्क के सुंदरीकरण कार्य शुरू कराया गया है। योजना के तहत पार्क में डेकोरेटिव लाइटिंग टॉवर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

इससे रात के समय पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग नजर आएगा। लाइटिंग टॉवर का कार्य पूरा होने के बाद इसका ट्रायल शुरू किया गया है।
नगर पालिका प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरीकरण कार्य के तहत पार्क में जर्जर हो चुकी पुरानी टाइल्स को हटाकर नई आकर्षक टाइल्स लगाई जाएगी। इसके साथ ही बंद पड़े फौव्वारे को भी नए सिरे से स्थापित कर चालू किया जाएगा। फौव्वारे के संचालन से पार्क की सुंदरता में इजाफा होगा। इससे लोगों को आकर्षक वातावरण मिलेगा। पार्क शहर के प्रमुख स्थलों में से एक है।
विज्ञापन

बीते लंबे समय से पार्क के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी। अब स्वीकृत बजट के तहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसे मार्च में पूरा कराने की योजना है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि कायाकल्प के बाद आजाद पार्क परिवारों व युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि प्रयागराज में लगी लाइटों की तर्ज पर शहर में पहला डेकोरेटिव लाइटिंग टॉवर जल्द ही जगमग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed