फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The temperature reached 3.0 degrees, increased melting

3.0 डिग्री पहुंचा तापमान, बढ़ी गलन

Sat, 23 Jan 2016 11:32 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 3.0 degrees, increased melting
जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से शनिवार को भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। लोग गलन भरी ठंड से बेहाल हो गए है। सुबह घने कोहरे से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के कारण लोगों को चार पहिया व दो पहिया वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बर्फीली हवा के चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है।
विज्ञापन


गलन भरी ठंड से निजात पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। उत्तरी-पछुआ हवा के चलने से सुबह करीब साढ़े 10 बजे मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दिन भर धूप रहने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता 100-54 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 2.1 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने रविवार को सुबह के समय धुंध छाई  रहने और ठंड में वृद्घि का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed