फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The system increased the pain of patients, waiting is more difficult than medicine.

Sultanpur News: व्यवस्था ने बढ़ाया मरीजों का दर्द, दवा से ज्यादा इंतजार भारी

Fri, 14 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The system increased the pain of patients, waiting is more difficult than medicine.
ब्लड सैंपल कक्ष के सामने कतार में खड़े मरीज।
सुल्तानपुर। मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इंतजार भारी पड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन, ओपीडी में इलाज, जांच और दवा लेने में पूरा दिन गुजर जा रहा है। जांच रिपोर्ट भी दूसरे दिन आती है, जिससे इलाज में देरी भी होती है। भीड़ बढ़ने पर और भी समय लग जाता है।
विज्ञापन

मरीज को सबसे पहले परचा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन लगाना पड़ता है। चिकित्सक ने जांच लिखा तो लैब बार कोडिंग काउंटर पर जाकर मरीजों को पंजीयन कराना जरूरी है। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद भी काउंटर पर लंबी लाइन रहती है, यहां पर मरीज का सारा रिकाॅर्ड कंप्यूटर में फीड़ करने में काफी समय लग जाता है। यहां से मरीज को सैंपल वायल पर बार कोड चस्पा कर नमूना लेने के लिए भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

ब्लड सैंपल देने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए दूसरे दिन आना पड़ता है। इतनी लंबी प्रकिया पूरा करते हुए मरीज हांफने लगता है। मरीजों की भीड़ होने से हर जगह लाइन लगानी पड़ती है। शुक्रवार को इलाज कराने आए राम भवन ने बताया कि पिता की सांस फूल रही है। चिकित्सक ने जांच लिखी है। रिपोर्ट दूसरे दिन मिलने से इलाज भी अगले दिन से ही शुरू हो पाएगा। फुरकान ने बताया कि सुबह 10 बजे से यहां आए हैं। परचा बनवाने के बाद जांच कराने व दवा लेने में दोपहर एक बज गए हैं। इसके बाद भी रिपोर्ट के लिए कल आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाया जाएं काउंटर, तो मरीजों को मिले राहत
शिक्षक सुनील सिंह ने बताया कि लैब बार कोड़िग पर मरीजों का पंजीयन कराने व सैंपल वायल की व्यवस्था को और सुचारू बनाया जाना चाहिए। बार-बार लाइन में लगने की प्रक्रिया से छुटकारा दिलाने के लिए अस्पताल प्रशासन को प्रयास करने चाहिए। दवा वितरण की व्यवस्था बहुत ही खराब है, यहां सभी काउंटर संचालित हों तो मरीजों को राहत मिले।


सुधारी जाएगी व्यवस्था
मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच व दवा लेने वाले काउंटर पर भीड़ बढ़ जाती है। हालांकि मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्टॉफ को निर्देशित किया गया है। इसके बाद भी समस्या आ रही है, तो व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed