{"_id":"64d525a45acad2d6500a1b08","slug":"the-studies-of-girl-students-stopped-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-1499-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शोहदों से तंग छात्राओं की पढ़ाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शोहदों से तंग छात्राओं की पढ़ाई बंद
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। जिस जिले में सांसद मेनका गांधी हों। जिलाधिकारी से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक महिलाएं आरूढ़ हों, उस जिले के एक हिस्से में कुछ छात्राएं सिर्फ इसलिए स्कूल नहीं जा पा रही हैं। क्योंकि शोहदों ने उनका आना-जाना हराम कर दिया है। ये शोहदे छात्राओं की साइकिल रोक लेते हैं, शारीरिक छेड़छाड़ करते हैं और अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। स्कूल प्रबंधन और अभिभावक बाकायदा लिखित तहरीर थाने पर दे चुके हैं, लेकिन बच्चियों को सुरक्षित माहौल देने में नाकाम पुलिस ने अभी तक केस भी दर्ज नहीं किया है।
यह मामला दोस्तपुर थाने के ग्राम बखरा जलालपुर स्थित इंटर कॉलेज का है। बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंद्रमणि मिश्रा ने बाकायदा लिखित तहरीर थानाध्यक्ष को दी। जिसमें कहा गया है कि शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर कई छात्राओं ने स्कूल आना बंद कर दिया है।
इस वजह से भीलमपुर, पलिया देवापुर, कुम्ही, कटघरा, चिरानी पट्टी मोड़, हमीदपुर पहाड़पुर मोड़ आदि पर स्कूल खुलने व बंद होने के समय पुलिस पैट्रोलिंग की जरूरत है। उधर, प्रबंधक के साथ ही कई अभिभावकों ने भी थाने पहुंचकर एक शोहदों के खिलाफ तहरीर दी, इसमें एक नामजद व चार अज्ञात का नाम है। बताया गया कि यह लोग लड़कियों की साइकिल रोक लेते हैं, उनका हाथ पकड़ लेते हैं, भद्दे इशारे करते हैं और अश्लील टिप्पणी करते हैं।
विज्ञापन
इस बारे में इंटर काॅलेज के प्रबंधक इंद्रमणि मिश्र कहते हैं कि अप्रैल तक इन क्षेत्रों में पुलिस पैट्रोलिंग होती थी तो ये शोहदे कुछ काबू में रहते थे। किंतु अब पुलिस पेट्रोलिंग भी बंद हो गई है। जिसकी वजह से परेशानी बहुत अधिक हो गई है। इस वजह से पांच-छह छात्राओं ने स्कूल आना बंद कर दिया है। दोस्तपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव अवस्थी ने कहा कि अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। किंतु इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।