{"_id":"69653c07348ea6423503e612","slug":"the-route-of-heavy-vehicles-going-to-prayagraj-will-change-from-tonight-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147990-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आज रात से बदलेगा प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आज रात से बदलेगा प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों का रूट
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित पयागीपुर चौराहे से गुजरते वाहन।
सुल्तानपुर। मकर संक्रांति पर प्रयागराज में लगने वाली भीड़ को देखते हुए जिले में मंगलवार रात से रूट डायवर्जन लागू होगा। प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को पयागीपुर चौराहे के पास रोककर लंभुआ की ओर से रवाना किया जाएगा। यातायात व्यवस्था में बदलाव 19 जनवरी की रात आठ बजे तक रहेगा। व्यवस्था का पालन कराने के लिए पयागीपुर चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
माघ मेला के अंतर्गत प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में प्रयागराज जाने वाले प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रखने का निर्देश शासन ने दिया है। जिले में भी मंगलवार रात आठ बजे से प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को पयागीपुर चौराहे के पास से रोका जाएगा।
यातायात पुलिस के डायवर्जन रूट मैप के अनुसार लखनऊ व अयोध्या की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पयागीपुर चौराहे से लंभुआ की ओर रवाना किया जाएगा। वहीं, लंभुआ कस्बे से चौकिया मोड़ से भारी वाहनों को ढकवा के रास्ते जौनपुर की तरफ से रवाना करने की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों में प्रयागराज जाने के लिए सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
15 जनवरी को मकर संक्रांति व 18 जनवरी को मौनी अमावस्या को देखते हुए मंगलवार रात आठ बजे से 19 जनवरी रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अमहट चौराहा, पयागीपुर चौराहा, बाईपास, पखरौली व लंभुआ के पास वाहनों का रूट डायवर्जन करने के लिए पुलिस पिकेट लगाई जाएगी।
इनसेट-
वसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर भी होगा रूट डायवर्जन
23 जनवरी को वसंत पंचमी को देखते हुए 21 जनवरी की रात आठ बजे से 24 जनवरी सुबह आठ बजे रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एक फरवरी को माघ पूर्णिमा पर 29 जनवरी से दो फरवरी को सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का रूट बदला रहेगा। इसके बाद 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को देखते हुए 13 फरवरी की रात आठ बजे से 16 फरवरी की सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों को सीधे प्रयागराज जाने से रोका जाएगा।
परिवहन निगम ने की 50 बसों की व्यवस्था
परिवहन निगम की ओर से प्रयागराज जाने के लिए 50 बसों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के आने पर बसों का संचालन मंगलवार से ही शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बसों का संचालन प्रयागराज तक किया जाएगा। -नान्हूराम सरोज, बस स्टेशन इंचार्ज