{"_id":"66748c9528e15e0a6c0d1145","slug":"the-roof-fell-due-to-the-storm-drizzle-gave-relief-from-the-heat-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114901-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आंधी से गिरा छप्पर, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आंधी से गिरा छप्पर, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत
Fri, 21 Jun 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी से कुछ स्थानों पर छप्पर गिर गए। दोस्तपुर में छत पर सो रहा एक युवक भी आंधी के दौरान नीचे गिरकर घायल हो गया। बूंदाबांदी होने से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली। बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली। हालांकि अधिकतम तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जिले में बुधवार की रात करीब 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी होने लगी। हालांंकि आंधी की वजह से बूंदाबांदी अधिक देर तक नहीं टिक सकी। आंधी आने के दौरान दोस्तपुर थाना क्षेत्र के वल्लीपुर निवासी अजय कुमार छत से गिरकर घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया।
वहीं, करौंदीकला क्षेत्र के सम्हौली गांव निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्र का रिहायशी छप्पर गिर गया। गनीमत रही कि समय रहते बाहर निकल जाने से छप्पर के नीचे सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। अन्य कुछ स्थानों पर भी आंधी से छप्पर गिर गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 38.6 व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग नेे आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना बताई गई है।