फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The presiding officer will suspend five booths

निलंबित होंगे पांच बूथों के पीठासीन अधिकारी

Sun, 11 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज Updated Sun, 11 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में प्रथम चरण के मतदान के दौरान जिन पांच बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया था वहां के पीठासीन अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा। डीएम की ओर से संबंधित विभागाध्यक्षों को जारी इस आदेश के बाद पोलिंग पार्टी में शामिल अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। डीएम ने इसी मामले में पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक आरओ व एक एआरओ से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हुए प्रथम चरण के मतदान के दौरान बीडीसी व डीडीसी के दो वार्डों की वोटिंग वाले पांच बूथों पर अभिलेखीय गड़बड़ी के चलते जिला प्रशासन को चुनाव निरस्त करने के लिए आयोग से सिफारिश करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


सिफारिश पर जगदीशपुर ब्लॉक के बूथ संख्या-10 इमलीगांव में बीडीसी, बाजार शुकुल के बूथ संख्या-128  बूबूपुर, बूथ संख्या-177 तेंदुआ में बीडीसी, बूथ संख्या-78 इक्काजातपुर में डीडीसी व बीडीसी तथा मुसाफिरखाना ब्लॉक के बूथ संख्या-112 जमुवारी में सिर्फ डीडीसी का मतदान निरस्त हुआ था। इन बूथों पर दो वार्डों के बैलेट पेपर वितरित करने के बजाय लापरवाही की वजह से एक ही वार्ड के बैलेट पेपर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम जगतराज त्रिपाठी ने इमलीगांव पीठासीन अधिकारी रामकृष्ण ओझा, बूबूपुर राधेश्याम वर्मा, तेंदुआ रामकुमार तिवारी, इक्काजातपुर अमर बहादुर सिंह और जमुआरी सत्यदेव यादव को निलंबित करने का आदेश जारी कर उन्हें अवगत भी कराने का निर्देश दिया। डीएम ने इमलीगांव सेक्टर मजिस्ट्रेट हरीश वर्मा, बूबूपुर सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवेंद्र, तेंदुआ सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनील तिवारी, इक्काजातपुर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. नीरज बाजपेई, जमुवारी सेक्टर मजिस्ट्रेट एसपी सिंह, जमुआरी आरओ पीसी सिंह और एआरओ विजय कुमार से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed