फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The power supply system broke down

Sultanpur News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई

Sun, 25 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The power supply system broke down
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों का रोस्टर धराशायी हो गया है। ट्रांसफार्मर व केबल फुंकने से कई इलाकों में 24 घंटे तक बिजली नहीं मिल पा रही है। शनिवार की रात से रविवार की शाम तक कई जगहों पर फॉल्ट से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



जिले में दो दिनों से जारी हल्की बारिश से उमस बढ़ गई है। इस बीच बढ़े लोड से शहर के सिरवारा रोड पर लगा एक ट्रांसफार्मर शनिवार की रात फुंक गया। ट्रांसफार्मर की खराबी से मोहल्ले की एक हजार आबादी रात भर परेशान रसी। शहर के महुअरिया मोहल्ले में फॉल्ट आने से बिजली की समस्या से लोगों को गुजरना पड़ा। इसकी चपेट में गभड़िया मोहल्ला भी रहा। गर्मी में तार पिघलने से कई जगहों पर दिन में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन



ओवरलोडिंग से उपकेंद्र व फीडर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। सेमरी कस्बे में शार्ट सर्किट से बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना पर रविवार को पहुंची इंजीनियरों की टीम ने ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट की समस्या दूर करके आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस वजह से 24 घंटे तक करीब 50 हजार की आबादी बिजली को लेकर परेशान रही। मोतिगरपुर के कैथवारा में ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की करीब दो हजार की आबादी बिजली के लिए परेशान हो गई है। इसके अलावा लंभुआ, अखंडनगर, करौंदीकलां समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या बनी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम आठ से 10 घंटे ही कई बार में आपूर्ति मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed