{"_id":"5d1b933a8ebc3e3c890ba40a","slug":"the-murder-of-the-moon-was-done-to-avenge-the-brother-s-murder-sultanpur-news-lko468528257","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी चांद बाबू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी चांद बाबू की हत्या
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के दीवानी चौराहे पर पांच दिन पूर्व की गई चांद बाबू की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए चांद बाबू की हत्या की गई थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लग्जरी वाहन समेत असलहा और कारतूस बरामद किया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहा खुर्द निवासी नगर पालिका के टैक्स कलेक्टर स्व. इबरार अहमद का बेटा चांद बाबू पिछले बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे परवीन पत्नी स्व. फयूम निवासी सिरवारा थाना गोसाईगंज के साथ शहर में निकला था।
दोनों दीवानी चौराहे के पास पहुंचे थे कि लग्जरी वाहन पर सवार लोगों ने बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही चांद बाबू और उस पर सवार परवीन जमीन पर गिर पड़े थे।
विज्ञापन
चांद बाबू जमीन से उठकर पैदल ही जान बचाकर जलकल में पहुंचा था, जहां उसे घेर कर हमलावरों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने चांद बाबू की मां किश्वर जहां की तहरीर पर शमीम, अफसर, सफदर निवासी सिरवारा, एजाज निवासी भुलकी, कव्वाल निवासी ओदरा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी हिमांशु कुमार ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी ग्रामीण शिवराज को जिम्मेदारी सौंपी थी। नगर कोतवाल संजय सिंह को सोमवार की रात मुखबिर ने सूचना दिया कि चांदबाबू की हत्या में शामिल लोग टेढुई मोड़ के पास मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही नगर कोतवाल ने केएनआईटी के पास घेराबंदी कर लग्जरी वाहन पर सवार मोहम्मद शमीम, अयूब निवासी सिरवारा थाना गोसाईगंज और शमशाद उर्फ कव्वाल निवासी ओदरा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर .32 बोर की पिस्टल, एक तमंचा 315 बोर के साथ ही कारतूस बरामद की गई। एएसपी ग्रामीण ने मीडिया को जानकारी दी कि पूछताछ में शमीम ने बताया कि उसके सिपाही भाई फयूम की चांद बाबू ने हत्या की थी।
फयूम की हत्या के बाद उसकी पत्नी को चांद बाबू ने अपने साथ रख लिया था। इसी प्रतिशोध में उसने साथियों के साथ मिलकर चांद बाबू की हत्या की। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेज दिया।