फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The matter of resignation of 32 BDCs reached the High Court

Sultanpur News: हाईकोर्ट पहुंचा 32 बीडीसी के सामूहिक इस्तीफे का मामला

Thu, 21 Dec 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The matter of resignation of 32 BDCs reached the High Court
सुल्तानपुर। करौंदीकला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से दिए गए सामूहिक इस्तीफे का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से अपना पक्ष रखा गया है। इस पर कोर्ट ने इस्तीफे पर विचार करने का समय दिया है।
विज्ञापन



करौंदीकला ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 23 नवंबर को 48 में से 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक के दौरान बीडीओ को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए उन्हें पदच्युत करने की मांग की थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि ब्लॉक प्रमुख का कार्य एक प्रतिनिधि की ओर से देखा जा रहा है। प्रतिनिधि की ओर से समान रूप से सदस्यों की सुनवाई नहीं की जा रही है। बीडीओ को दिया गया सामूहिक इस्तीफा स्वीकार न होने पर प्रकरण हाईकोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिसंबर को ऊषा देवी, राम जियावन व विद्या निवास समेत 32 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस्तीफा स्वीकार न किए जाने के मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। इन बीडीसी की ओर से सामूहिक इस्तीफा स्वीकार किए जाने की याचना की गई।

रिट दाखिल होने की सूचना राज्य के मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने पिछले दिनों जिला प्रशासन को भेजते हुए अपना पक्ष रखने को कहा था। जानकारी मिलने पर डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को बुधवार को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट भेजा था।


डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने बताया कि प्रशासन के पक्ष पर कोर्ट ने बीडीओ करौंदीकलां को इस्तीफा पर नियमानुसार विचार के लिए समय दिया है। कोर्ट से समय मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। साथ ही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी मौके पर सुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed