फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The market got crowded when unlocked

अनलॉक में चहका बाजार, ग्राहकों की भीड़ बढ़ी

Wed, 02 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The market got crowded when unlocked
सुल्तानपुर। 32 दिन बाद दूसरे दिन लगातार दुकानों के खुलने से बाजार चहक उठा। बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ से कई जगह दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में कोरोना के प्रति लापरवाही भी जारी रही। संक्रमण से बेफिक्र लोग खरीदारी व बिक्री करते रहे। अनलॉक से व्यापारियों की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से चरणबद्ध किए गए लॉकडाउन के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन बाजार खुले। बाजार खुलते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भीड़ बढ़ गई। सड़क पर आवाजाही भी बढ़ गई। शहर में सुबह से लेकर शाम तक प्रमुख मार्गों व बाजारों में कई बार जाम की नौबत आ गई। तिराहों व चौराहों पर लगाई गई पुलिस सिर्फ जाम हटवाने में परेशान रही।
विज्ञापन

बाजार कोरोना संक्रमण से बेफिक्र गुलजार होता रहा। संक्रमण को लेकर ग्राहक व कारोबारी दोनों लापरवाह रहे। शाम होते ही बाजार में ठसाठस भीड़ हो गई। शहर के चौक व सब्जी मंडी क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार हो गए। ज्यादातर चेहरों से मास्क भी नदारद रहे। बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बाजार में खरीदारी व बिक्री जारी रही। भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। व्यापारियों को बाजार से उम्मीद बढ़ गई है।
शासन के निर्देश के मुताबिक बाजार का संचालन सुबह सात से शाम सात बजे तक हो रहा है। पहले दिन मंगलवार को शाम होते ही पुलिस ने बाजार पर शिकंजा कस दिया। सात बजते ही दुकानें बंद करा दी गईं। इसके बाद पुलिस लगातार भ्रमण करती रही। दूसरे दिन बुधवार को भी यही हाल रहा। शाम सात बजते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के सक्रिय होते ही बाजार बंद हो गया।
शहर के चश्मा व्यवसायी सचिन चोपड़ा ने बताया कि एक माह बाद बाजार संचालन होने खुलने से राहत मिली है। व्यापारियों व ग्राहकों को कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखकर व्यवसाय करना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी आलोक गुप्ता ने बताया कि दो दिन से बाजार खुलने से बिक्री शुरू हुई है। दुकान खुलने से काफी राहत महसूस हुई है। एक माह में काफी नुकसान उठाना पड़ा।

ऑटोमोबाइल व्यवसायी दीपक जैन ने बताया कि एजेंसी पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है। लॉकडाउन के दौरान व्यवसाय काफी प्रभावित रहा। अब सुधार होने के आसार हैं। कपड़ा व्यवसायी बलविंदर सिंह ने बताया कि दूसरे दिन से ही बाजार के अच्छे नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं। सहालग की वजह से बाजार में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। जून तक सहालग का फायदा बाजार को मिलेगा। प्रशासन के अनलॉक आदेश से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed