फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The main administration claimed that sufficient fertilizer is available

Sultanpur News: मुख्य प्रशासन ने किया पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध होने का दावा

Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The main administration claimed that sufficient fertilizer is available
सुल्तानपुर। सहकारी समितियों के सचिवों की ओर से हड़ताल पर चले जाने के बीच जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिले में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता का दावा किया है। शुक्रवार को जारी सूचना में बताया कि जिले में फॉस्फेटिक उर्वरकों में डीएपी, एनपीके, सुपर फाॅस्फेट निजी एवं सहकारी बिक्री केंद्रों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

यहां से किसान चना, मटर, मसूर, सरसों, गेहूं की बोआई के लिए आधार कार्ड व फार्मर रजिस्ट्री देकर रकबे के अनुसार निर्धारित मूल्य पर उर्वरक खरीद सकते हैं। इस वर्ष अभी तक 25,075 कृषकों ने 2546 मीट्रिक टन डीएपी खरीदी है। एनपीके 1688 और यूरिया 45,638 मीट्रिक टन वितरित की गई है। समितियों के सचिवों की हड़ताल को देखते हुए उर्वरकों को 48 इफको/कृभको अधिकृत बिक्री केंद्राें पर भेजकर वितरण की व्यवस्था कराई गई है। इन केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 320 मीट्रिक टन इफको की डीएपी, 185 मीट्रिक टन कृभको की डीएपी, 191 मीट्रिक टन व एनपीके उर्वरक भेजी जा रही है। किसान इन केंद्रों से उर्वरक ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed