फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The journey between Chitrakoot and Mumbai will be easy

Sultanpur News: आसान होगा चित्रकूट व मुंबई का सफर

Tue, 29 Aug 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The journey between Chitrakoot and Mumbai will be easy
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपाई। -संवाद
सुल्तानपुर। प्रयागराज से बांदा के रास्ते से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस का विस्तार अब अयोध्या तक कर दिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से आने पर सुल्तानपुर में रुकेगी। इससे जिले वासियों को लोकमान्य तिलक के साथ ही चित्रकूट जाने में भी सहूलियत होगी। तुलसी एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार चलेगी। सोमवार को पहली बार सुल्तानपुर से रवाना की गई।
विज्ञापन



रविवार व मंगलवार को तुलसी अप एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह छह बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 3:30 बजे बांदा व प्रयागराज जंक्शन सुबह 8:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव सुबह 9:18 बजे प्रयाग जंक्शन, सुबह 10:12 बजे प्रतापगढ़, 10:54 बजे सुल्तानपुर व दोपहर 12:10 बजे अयोध्या कैंट स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन



वापसी में तुलसी एक्सप्रेस डाउन सोमवार व बुधवार को अयोध्या जंक्शन से दोपहर 02:50 बजे रवाना होगी। सुल्तानपुर में इसका स्टापेज दोपहर 03:38 बजे होगा। यहां से 03:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन रात 08:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले प्रयागराज से लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस का संचालन श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अभी भी यह ट्रेन पहले की तरह सोमवार व बुधवार को प्रयागराज के बजाय अयोध्या से संचालित की जाएगी। लोकमान्य तिलक से इसका संचालन प्रत्येक मंगलवार व रविवार को ही होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन का स्टापेज सुल्तानपुर में होने से जिले वासियों को काफी सहूलियत होगी।



सांसद ने नहीं दिखाई हरी झंडी
लोकमान्य तिलक से चलकर पहली बार सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या जाने वाली तुलसी अप एक्सप्रेस को सोमवार को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम पहले सांसद मेनका गांधी का प्रस्तावित था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लेट होने से सांसद का ट्रेन को हरी झंडी दिखाने कार्यक्रम नहीं हो सका। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व आकाश जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



सिग्नल स्टोर इंचार्ज को रेलवे जीएम ने लगाई फटकार
सुल्तानपुर। रेलवे के जीएम शोभन चौधुरी स्पेशल ट्रेन से सोमवार शाम सुल्तानपुर पहुंचे। वे वाराणसी में पहली सितंबर से शुरू होने वाले रिमाडलिंग कार्य का निरीक्षण करके लौटे थे। यहां प्लेटफार्म नंबर तीन पर उनकी ट्रेन रुकी। वहां से लिफ्ट से एक नंबर प्लेटफार्म होते हुए सीधे सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। वहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कामों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
जीएम सर्कुलेटिंग एरिया से सीधे सिग्नल स्टोर पहुंचे। वहां जेनसेट चलाने व अन्य कामों के लिए बड़ी संख्या में डीजल भरे हुए ड्रम रखे थे। इस पर उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए स्टोर इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई।

सिग्नल स्टोर का निरीक्षण करने के बाद जीएम प्लेटफार्म तीन पर पहुंचे। वहां से स्पेशल ट्रेन से वे सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इल दौरान उनके साथ डीआरएम डॉ. मनीष कुमार थपलियाल, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा समेत रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed