{"_id":"69d000d15dd6ce16cc085a9b","slug":"the-husband-did-not-like-his-wife-working-as-a-laborer-outside-the-home-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-153367-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पत्नी का बाहर मजदूरी करना पति को नहीं था पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पत्नी का बाहर मजदूरी करना पति को नहीं था पसंद
Fri, 03 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार के मड़हा गांव में घटना के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
कुड़वार। मड़हा गांव में पति-पत्नी की आपसी कहासुनी शुक्रवार दोपहर इस कदर बढ़ी कि पति शंभूलाल ने कुल्हाड़ी से अपने नौ महीने के मासूम बेटे की हत्या कर दी। एक ग्रामीण ने बताया कि शंभूलाल पहले मजदूरी करता था, लेकिन कुछ महीनों से उसने काम पर जाना छोड़ दिया था। इससे गृहस्थी चलाने में दिक्कत होने लगी और दंपती में अक्सर कहासुनी होने लगी। थक-हारकर पत्नी रंजू पड़ोस में मेहनत मजदूरी करके घर चलाने लगी, लेकिन शंभूलाल को पत्नी का घर से बाहर जाना अखरने लगा। वह पत्नी पर घर से बाहर न जाने के लिए दबाव बनाता तो दोनों में कहासुनी और कभी-कभी मारपीट भी हो जाती थी।
पत्नी रंजू ने बताया कि पति की इन्हीं हरकतों की वजह से परेशान होकर वह मायके चली गई। दो दिन पहले उसे जानकारी मिली कि पति ने घर में मौजूद बच्चों महिमा (10) व राज (07) की पिटाई की है। इसके बाद उससे रहा नहीं गया और वह शुक्रवार को वापस लौट आई। जैसे ही वह घर पहुंची, शंभूलाल से कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे बेटे रिवांश की हत्या कर दी।
सहमे हुए हैं दोनों बच्चे
घटना के बाद से पत्नी रंजू का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे महिमा और राज सहमे हुए हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह सब कैसे हो गया। वह मां से मासूम भाई के बारे में बात करते-करते रोने लगते हैं। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं और बेटे को खाेने के बाद घायल अवस्था में बदहवास मां को समझा-बुझा रहे हैं।