{"_id":"67b0b6c52e5f082a7f018c36","slug":"the-groom-suffered-a-stroke-at-the-wedding-the-wedding-procession-returned-empty-handed-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-127303-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शादी में दूल्हे को पड़ा दौरा, बैरंग लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शादी में दूल्हे को पड़ा दौरा, बैरंग लौटी बरात
Sat, 15 Feb 2025 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। शादी की खुशियों के बीच अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंडप में दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वर वधू पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में हुए समझौते के बाद बिना विवाह के बरात वापस लौट गई।
शुक्रवार रात अंबेडकर नगर जिले से कादीपुर क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। देर रात वैवाहिक रस्में चल रही थीं। तभी अचानक दूल्हे को दौरा पड़ गया। जब तक लोग कुछ समझते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वर और वधू पक्ष में विवाद शुरू हो गया। किसी ने यूपी 112 को बरातियों को बंधक बनाए जाने की सूचना दे दी।
मौके पर पीआरवी पहुंची और मामले की जानकारी कोतवाली कादीपुर पुलिस को दी। शनिवार सुबह तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चली। आखिरकार बिना विवाह के बरात लौट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रात में बरातियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।