Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The government has given a gift by reducing GST: Meena Choubey

जीएसटी घटाकर सरकार ने दिया है तोहफा : मीना चौबे

Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The government has given a gift by reducing GST: Meena Choubey
सुल्तानपुर। जीएसटी की दरों में किए गए सुधार पर रविवार को भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारियों को जागरूक किया। व्यापारियों व अन्य को संशोधित जीएसटी के फायदे बताते हुए आमलोगों ने लिए लाभकारी बताया। पदाधिकारियों ने इसे दिवाली का तोहफा करार दिया है।
विज्ञापन

शहर के क्षत्रिय भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष व सीए मनीष कपूर ने जीएसटी रिफार्म को उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के हित में बताया। कहा कि इससे सामानों की मांग बढ़ेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह नए आर्थिक युग की शुरुआत है। मुख्य वक्ता सीए संतोष सिंह ने जीएसटी रिफार्म के तमाम फायदे गिनाए और इसकी बारीकियों की जानकारी दी। विधायक विनोद सिंह ने इसे दिवाली का तोहफा बताया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने आम जरूरतों के सामानों के दाम जीएसटी की नई दर लागू करके घटा दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व आयोजक विधायक विनोद सिंह ने लोगों का आभार जताया। इस मौके पर व्यापारी सुंदर लाल टंडन, नपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, मनीष साहू, सरदार बल्देव सिंह, आलोक सागर कसौधन समेत अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसौली के कुड़वार कस्बे के एक शैक्षिक संस्थान व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के दोस्तपुर सभागार में व्यापारियों को जागरूक किया गया। दोनों विधानसभाओं क्षेत्रों में मुख्य अतिथि व प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने रोटी, कपड़ा और मकान तीनों में बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों की दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। कुड़वार में एमएलसी शैलेंद्र सिंह कादीपुर में विधायक राजेश गौतम ने भी जीएसटी के फायदे बताए। इस मौके पर बबिता तिवारी, शिवकुमार सिंह, घनश्याम चौहान समेत अन्य मौजूद रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र के पीढ़ी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विवेक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी ने स्थानीय व्यापारियों को जीएसटी रिफाॅर्म के फायदे गिनाए। इस मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed