फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The Ghabadiya locality will now receive an abundant power supply

Sultanpur News: अब गभड़िया मोहल्ले को मिलेगी भरपूर बिजली

Sat, 11 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The Ghabadiya locality will now receive an abundant power supply
टीपीनगर बिजली उपकेंद्र में बनाया गया गभड़िया फीडर। संवाद
दूबेपुर। 35 एमवीए क्षमता वाले जिले के एकमात्र उपकेंद्र टीपीनगर की विद्युत वितरण व्यवस्था पहले के मुकाबले अब और अधिक मजबूत हो गई है। शहर से सटे इस उपकेंद्र के गभड़िया फीडर का भार घटाने के लिए बाबाजीपुरम नाम से नया फीडर बनाया गया है। नगर क्षेत्र के गभड़िया और घांसीगंज मोहल्लों में रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में भरपूर व निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन


पयागीपुर चौराहे के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे मौजूद ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र से शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इस उपकेंद्र से पहले कुल नौ फीडरों का संचालन किया जाता था, अब यह संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि नव निर्मित बाबाजीपुरम फीडर का संचालन शुरू कर दिया गया है। नए फीडर से घांसीगंज, पल्टू का पुरवा, बसीरनगर, वैष्णोनगर व गभड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र के लगभग 900 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed