{"_id":"d9e33d1bddf6c9c0ac757ca84317f9f9","slug":"the-four-candidates-for-three-years-dibar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार उम्मीदवार तीन साल के लिए डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार उम्मीदवार तीन साल के लिए डिबार
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग ने तीन वर्ष के लिए चार निर्दलीय
विज्ञापन
प्रत्याशियों को डिबार घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से यह कार्रवाई निर्धारित तिथि के अंदर व्यय लेखा दाखिल नहीं करने पर की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों पूर्व प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर उन्हें आयोग के आदेश की जानकारी दे दी है।
वर्ष 2012 के सामान्य विधानसभा चुनाव में घुरहा (अमेयमाफी) के दिलीप कुमार ने 186 विधानसभा क्षेत्र अमेठी, पूरे लाला राजमतीपुर सांगीपुर प्रतापगढ़ निवासी प्रेमा, डीघा सलोन रायबरेली निवासी बब्बन व बस्तीदेई गौरीगंज निवासी सीताराम ने 185 विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज से बतौर निर्दल प्रत्याशी किस्मत आजमाई थी।
विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कई बार की गई लिखा-पढ़ी के बावजूद चारों प्रत्याशियों ने अपना व्यय लेखा निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया। डेडलाइन बीतने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दे दी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद आयोग ने चारों प्रत्याशियों को तीन वर्ष के लिए डिबार घोषित करते हुए इस दौरान चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है। आयोग का पत्र मिलने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यनारायण यादव ने सभी चारों पूर्व प्रत्याशियों को नोटिस देकर इसकी जानकारी दे दी है।