फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The Forest Department will develop seven new forests in the district

Sultanpur News: वन विभाग जिले में सात नए वनों का करेगा विकास

Wed, 15 Jul 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department will develop seven new forests in the district
सुल्तानपुर। जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग सात नए विशिष्ट वनों की स्थापना की तैयारी में जुट गया है। लंभुआ के पठखौली में 12 जुलाई को समरस वन की स्थापना के बाद अन्य निर्धारित स्थलों पर पौधरोपण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में दो हेक्टेयर में 3,200, तीन हेक्टेयर में 7,500, चार हेक्टेयर में 10 हजार तथा पांच हेक्टेयर क्षेत्र में 12,500 पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी विभाग के वाचरों को सौंपी गई है। कटका-सेमरी मार्ग पर मिशन छाया वन में पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर, नीम, सिरस और कदंब जैसे छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए जाएंगे। अमरूपुर में वंदे मातरम वाटिका, नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में महर्षि चरक औषधीय वन, बेला पश्चिम में समृद्धि वन, कमरांवा में कपि वन, नरवारी में ऊर्जा वन तथा फतेहपुर संगत में गोमती तट पर अविरल धारा वन विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सभी स्थलों का चयन पूरा हो चुका है। जल्द ही पौधरोपण कर सातों विशिष्ट वनों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed