फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The English paper was easy, but translation was a problem.

Sultanpur News: इंग्लिश का पेपर रहा आसान, पर ट्रांसलेशन में हुई परेशानी

Sat, 21 Feb 2026 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The English paper was easy, but translation was a problem.
परीक्षार्थी शिखा। - फोटो : परीक्षार्थी शिखा।
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर दिया। परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। ज्यादातर छात्रों का यही कहना था कि परीक्षा पेपर तो आसान था, लेकिन ट्रांसलेशन में काफी उलझाया।
विज्ञापन

हाईस्कूल की शिखा ने कहा कि सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र संतुलित और समझने में सरल रहा। निर्धारित समय से पहले ही उत्तर लिखकर पूरा कर लिया। पुराने वर्षों के पेपरों का अध्ययन किया था। इस बार प्रश्नपत्र हल करने में आसानी हुई। तैयारी के अनुसार प्रश्न आने से संतुष्टि हुई। शत प्रतिशत अंक आने की पूरी उम्मीद है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर बाहर निकली शाल्वी पांडेय ने बताया कि इंग्लिश का पेपर आसान तो रहा, लेकिन ट्रांसलेशन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बताया कि पेपर आसान रहा, लेकिन ट्रांसलेशन और अनसीन पैसेज में मुश्किल हुई। ग्रामर से टेंस आदि से जुड़े ज्यादा प्रश्न पूछे गए, ट्रांसलेशन करने में थोड़ी दिक्कत हुई। अंतिमा प्रजापति ने बताया कि पेपर आसान था, ग्रामर व लिटरेचर से सवाल पूछे गए थे। टीचर्स ने जो पढ़ाया था वही आया, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कुल मिलाकर पेपर आसान से मध्यम रहा।जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बतया कि सचल दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, अभी तक कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3606 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किया किनारा
पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 39787 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 37617 ने परीक्षा दी। 2170 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कस लिया। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के कृषि वर्ग में पंजीकृत 518 में 495 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली के इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय के पंजीकृत 31071 विद्यार्थियों की अपेक्षा 29568 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। 1413 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed