{"_id":"60b7c6bf8ebc3e2e36460846","slug":"the-dilapidated-houses-of-chc-will-be-demolished-sultanpur-news-lko580700843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के जर्जर आवास ध्वस्त किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के जर्जर आवास ध्वस्त किए जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के निरीक्षण में स्थानीय सीएचसी के कई आवास जर्जर और कुछ स्थानों पर चहारदीवारी टूटी मिली। जिसके बाद उन्होंने जर्जर आवास ध्वस्त कर उसके स्थान पर नये आवास बनाने तथा टूटी बाउंड्री की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इसका स्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा है।
निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में एक महिला का इलाज होता पाया गया। चिकित्सालय में स्थित एल-वन सेंटर की व्यवस्थाओं का भी सीडीओ ने जायजा लिया। परिसर स्थित आवासों के निरीक्षण में कई आवास जर्जर पाए गए। कुछ जगहों पर परिसर की बाउंड्रीवाल भी टूटी मिली। सीडीओ ने जर्जर आवासों की तकनीकी जांच पीडब्ल्यूडी से कराते हुए उसकी रिपोर्ट मांगी है।
इसके साथ ही नए आवास के निर्माण के लिए इस्टीमेट भी मांगा है। इसके पहले मुख्य विकास अधिकारी ने लंभुआ के मुरली में ग्रामीण क्षेत्र के वैक्सीनेशन का जायजा लिया। निरीक्षण के समय तक सिर्फ 24 लोगों का टीकाकरण हुआ था। सीडीओ ने कर्मचारियों को टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-