फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The deprived people will be able to apply till October 6, they will be able to feed through BLO app.

Sultanpur News: वंचित लोग छह अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन, बीएलओ एप से कर सकेंगे फीडिंग

Tue, 30 Sep 2025 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The deprived people will be able to apply till October 6, they will be able to feed through BLO app.
सुल्तानपुर। पंचायत मतदाता सूची सर्वे की तिथि समाप्त होने के बाद आयोग ने वंचित लोगों को ऑनलाइन फीडिंग कराने का मौका दिया है। छह अक्तूबर तक बीएलओ वंचित लोगों का नाम सूची में बढ़ाने के लिए एप पर फीडिंग कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से एप के जरिये फीडिंग का समय बढ़ाने की जानकारी सभी उपजिलाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि सर्वे समाप्त होने के बाद प्रत्येक बीएलओ के सर्वे का आंकड़ा तहसीलों से लिया जा रहा है। देर रात आंकड़ा मिलने के आसार हैं। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को स्थिति से अवगत कराया जाएगा। चार दिनों पहले तक एप के जरिये 1.67 नामों की फीडिंग हुई थी। आयोग ने एप की फीडिंग बढ़ाने के लिए बीएलओ को ऑनलाइन एप पर फीडिंग के लिए छह अक्तूबर तक मौका दिया है। वंचित लोग बीएलओ के पास आवेदन कर सकते हैं। इस बीच अभी तक हुए सर्वे का गणना पत्रक बनाया जाएगा। इसके बाद मृतकों का नाम सूची से हटाया जाएगा और नए नाम सूची में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed