फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The dead body of the prisoner found on the noose in the district jail

जिला जेल में फंदे से लटकता मिला बंदी का शव

Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the prisoner found on the noose in the district jail
सुल्तानपुर। हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे लटकता पाया गया। बंदी की मौत से नाराज कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कारागार के बंदी जेल में वरिष्ठ अधिकारियों के आने की मांग पर अड़ गए। बंदियों का आरोप था कि कारागार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम व सीओ सिटी के सामने शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

अमेठी जिले के ताला निवासी राहुल सिंह को 30 अप्रैल 2021 को महराजगंज बाजार में गोली मार दी गई थी। उपचार के दौरान 30 अप्रैल की रात में ही राहुल सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने नरेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर शैलेंद्र कुमार शुक्ल, शांतनु शुक्ल, शिवाकांत तिवारी, अजय कुमार सोनी, बजरंग सिंह, शिवम पांडेय, विपिन यादव उर्फ डीएम, आदेश सिंह और विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में पुलिस ने विपिन यादव उर्फ डीएम पुत्र राम खेलावन निवासी सिलोखर थाना अमेठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विपिन यादव उर्फ डीएम जिला कारागार सुल्तानपुर के बैरक नंबर सात में बंद था। बुधवार की सुबह जेल के शौचालय के पास लगी पाइप के सहारे विपिन यादव का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी मिलते ही कारागार के बंदी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
बंदियों का आरोप था कि कारागार प्रशासन बंदियों को प्रताड़ित करता है। खाना भी ठीक से नहीं देता है। बंदियों का कहना था कि जब तक कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जेल में नहीं पहुंचेगा तब तक शव को नीचे नहीं उतारने देंगे।
कारागार प्रशासन ने बंदी की मौत की सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना के बाद एसडीएम सदर रामजी लाल, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी पुलिस के साथ जेल पहुंच गए। एसडीएम की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
जिला कारागार में शासन के आदेश पर पूर्व में जेल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। बुधवार को शौचालय के पास का कैमरा बंद था। कैमरा बंद होने पर सवाल उठ रहे हैं।
जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को जिला कारागार प्रशासन छिपाने में लगा रहा। बुधवार की सुबह बंदी विपिन यादव की मौत की जानकारी जिला कारागार प्रशासन ने शाम छह बजे तक मीडिया को नहीं दी।
जेल अधीक्षक उमेश सिंह का सीयूजी नंबर-9454418313 और जेलर अपूर्व वत्स पाठक के सीयूजी नंबर 9454418314 पर कई बार फोन किया जाता रहा और घंटी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा।

जिला कारागार में बंदी की मौत की जानकारी जब जिला कारागार प्रशासन ने नहीं दी तब एसडीएम सदर रामजी लाल खुद मीडिया के सामने आए। एसडीएम ने बताया कि मृतक विपिन यादव हत्या के मामले में बंद था। उसका शव फंदे से लटकता पाया गया है। मृतक के परिवारीजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और उसके परिवारीजन भी पहुंच गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed