{"_id":"68a630d7b6f143ef26083f99","slug":"the-criminal-accused-of-murdering-the-girl-was-arrested-in-an-encounter-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139181-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: युवती की हत्या का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: युवती की हत्या का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Thu, 21 Aug 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर के बेथरा मोड़ के पास मुठभेड़ में घायल मो. शमीम।
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। अंबेडकरनगर में युवती की हत्या करके उसे फंदे से लटकाने के मुख्य आरोपी मो. शमीम की मंगलवार रात बेथरा मोड़ के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लग गई, जिसके बाद घायलावस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए बदमाश के पास से एक असलहा, कारतूस व बाइक मिली है। पुलिस ने घायल बदमाश को दोस्तपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को दोस्तपुर पुलिस को जानकारी मिली कि अंबेडकरनगर में हुई युवती की हत्या का आरोपी नारा मधईपुर निवासी मो. शमीम बेथरा मोड़ के पास से बाइक से कहीं भागने वाला है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। कादीपुर रोड से एक बाइक सवार आता दिखा तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली युवक के दाहिने पैर में लग गई।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कोहरा गांव की युवती की हत्या का केस उसकी मां ने दोस्तपुर थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में मो. शमीम मुख्य आरोपी है।