{"_id":"6ae4dd2b64815ef8e401bce9","slug":"the-court-issued-orders-to-the-sp-to-take-action-against-the-police-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168386-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोर्ट ने पुलिस पर कार्रवाई के लिए एसपी को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोर्ट ने पुलिस पर कार्रवाई के लिए एसपी को दिए आदेश
Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना परिसर में पिटाई सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को आरोपी संविदा चिकित्साकर्मी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस की ओर से थाने में लगे सीसीटीवी खराब होने की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए एसपी को आदेश भेजा है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले सुरेश पांडेय के आरोप के मुताबिक 31 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के बगल स्थित रास्ते पर बढ़ी हुई घास को साफ कर रहे थे। पड़ोस के ही आरोपी आद्या प्रसाद पांडेय व उनके पुत्र सर्वेश पांडेय एवं गांव निवासी उनके रिश्तेदार विपिन पांडेय पूर्व से चल रहे भूमि व रास्ते के विवाद की रंजिश में उन्हें धमकी देने लगे थे। सुरेश के भाई बालमुकुंद पांडेय को भी आरोपियों ने धमकाया था।
पुलिस दोनों पक्षों को मोतिगरपुर थाने ले गई। अभियोगी के मुताबिक थाना प्रभारी व उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने थाने पर उनसे दुर्व्यवहार कर उन्हें पीटा और शांति भंग में चालान कर दिया। अभियोगी ने पुलिस के जरिये की गई पिटाई को थाने में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने का दावा किया। पुलिस ने कोर्ट को भेजी गई रिपोर्ट में घटना के करीब डेढ़ माह पहले से ही थाने के दो कैमरे खराब होने एवं कैमरे को ठीक करने संबंध में एसपी को पत्र भेजने की बात दिखाई है। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के एसपी को आदेश भेजा है। अदालत ने मोतिगरपुर पुलिस को आरोपी संविदा चिकित्साकर्मी विपिन पांडेय व आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने सात दिन के भीतर आदेश के अनुपालन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।