{"_id":"5d2cbc598ebc3e6c9b4804c8","slug":"the-body-of-the-missing-child-from-the-house-found-in-the-pond-sultanpur-news-lko470899952","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला घर से लापता बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला घर से लापता बालक का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घर से लापता एक बालक का शव सोमवार सुबह गांव के तालाब में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तालाब के पास ही बालक का कपड़ा भी पाया गया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरामारूफपुर गांव निवासी रामजीत निषाद का 12 वर्षीय पुत्र मंगल निषाद कक्षा पांच में पढ़ता था। पिछले रविवार की शाम लगभग चार बजे मंगल घर से बाहर निकला था।
काफी देर तक जब मंगल घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीण खेत गए थे।
ग्रामीणों ने तालाब में एक बालक का शव उतराता देखा तो इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते कई लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान तालाब के पास पहुंचे रामजीत निषाद ने शव की पहचान मंगल के रूप में की।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना के बाद एसडीएम कादीपुर जयकरन, सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार, कोतवाल ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
कोतवाल ने बताया कि तालाब के पास ही मंगल का चप्पल, बनियान और एक तौलिया मिली है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तालाब में स्नान करते समय वह पानी में डूब गया होगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।