{"_id":"697ba115200cf6ea980d8047","slug":"the-body-of-a-young-man-returned-home-from-saudi-arabia-after-25-days-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-149086-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सऊदी अरब से 25 दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सऊदी अरब से 25 दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव
Thu, 29 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज/ कादीपुर। गोसाईगंज के सुरौली निवासी वाहन चालक सिरताज अली (26) की गत चार जनवरी को सऊदी अरब के जेद्दा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के 25 दिन बाद भारतीय दूतावास के प्रयास से बृहस्पतिवार को उनका शव घर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोपहर करीब दो बजे गांव के कब्रिस्तान में उनका शव दफनाया गया।
परिजनों ने बताया कि कादीपुर कस्बे के समाजसेवी अब्दुल हक और भारतीय दूतावास के प्रयास से सिरताज अली का शव उसके घर तक पहुंचा। परिजनों ने बताया कि सिरताज अली एक जून 2024 को जेद्दा (सऊदी अरब) गए थे। वह बतौर हाउस ड्राइवर काम कर रहे थे। चार जनवरी को उनकी मौत हो गई थी। अब्दुल हक ने बताया कि परिजनों के बताने पर उन्होंने जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क साधा और जरूरी पावर ऑफ अटॉर्नी व अन्य विधिक दस्तावेज तैयार करवाकर वहां पर भेजे। सक्रिय पैरवी से कानूनी बाधाएं दूर हुई।
औपचारिकताओं को पूरा करने बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे सिरताज का शव विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से परिजन शव लेकर घर पहुंचे। घर पर सिरताज की पत्नी शबनम (23) व दो मासूम पुत्रियां किताबुल निशा (03) व सफीकुल निशा (16 माह) का रो-रोकर बुरा हाल है। सिरताज के जनाजे में मोहम्मद आमिर खान, रौनक सिंह, वारिस इजहार, रेहान, अमन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।