{"_id":"693b06b7ec7fda3e76054d95","slug":"the-body-of-a-sailor-from-sitapur-was-found-under-the-cabin-of-a-tanker-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1511609-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टैंकर के केबिन के नीचे मिला मिला सीतापुर के खलासी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टैंकर के केबिन के नीचे मिला मिला सीतापुर के खलासी का शव
Thu, 11 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ के बेदूपारा के पास दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाता क्रेन।
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के बेदूपारा के पास बुधवार देर शाम अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए थे। घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाने के दौरान केबिन के नीचे खलासी का शव मिला। हादसे के करीब 12 घंटे बाद मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खलासी की पहचान सीतापुर जिले के बिसावां के गुरुसंडा निवासी रचित कुमार (18) के रूप में हुई है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे क्षतिग्रस्त टैंकर को हटवाया जा रहा था। इसी बीच टैंकर के केबिन के नीचे एक शव दिखाई दिया। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई है। दुर्घटना के विषय में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।