फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The BJP organized a 'Kalash Vandan Yatra' during the birth anniversary year of Saint Ravidas

Sultanpur News: संत रविदास के जयंती वर्ष में भाजपा ने निकाली कलश वंदन यात्रा

Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The BJP organized a 'Kalash Vandan Yatra' during the birth anniversary year of Saint Ravidas
पार्टी कार्यालय से कलश यात्रा निकालते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। संत शिरोमणि रविदास महाराज के जयंती वर्ष में भाजपा ने शुक्रवार को कलश वंदन यात्रा निकाली। पार्टी कार्यालय से ढोल नगाड़ों के बीच जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने संत रविदास की जन्मस्थली से आए कलश को अपने सिर पर रखकर निकले। यात्रा गांव-गांव जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय से निकली यात्रा कलश वंदन यात्रा भाजपा कार्यालय से निकलकर लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के भदैंया मंडल के पखरौली पहुंची, जहां विधायक सीताराम वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित यादव ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी। विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समरस समाज के संकल्प को जनआंदोलन बनाना है।इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आरए वर्मा, जगजीत सिंह छंगू, प्रवीन कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed