फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The benefits of ration to the poor being raised by rich people

कुड़वार में सुविधा संपन्न लोग उठा रहे गरीबों को मिलने वाले राशन का लाभ

Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
The benefits of ration to the poor being raised by rich people
सुल्तानपुर। गरीबों को सस्ते दर पर राशन देने की सरकार की मंशा क्षेत्र में फेल हो गई है। ब्लॉक के कई गांवों में सुविधा संपन्न लोग गरीबों को मिलने वाले सस्ते दर के राशन का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

आलीशान बिल्डिंग, लग्जरी वाहन, ट्रैक्टर मालिक, सरकारी नौकरी करने वाले और विदेश में रहने वालों तक के नाम राशन कार्ड बने हैं। गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजर बसर कर रहे पात्र लोग राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। राशन कार्ड बनाने में पूर्ति विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है।
विज्ञापन

कुड़वार विकास खंड में 75 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 77 कोटे की दुकानें हैं। राशन की इन दुकानों पर अंत्योदय योजना के तहत 35 किलोग्राम राशन और पात्र गृहस्थी योजना के तहत पांच किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं दो रुपये व चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कार्ड धारकों को मिलता है। क्षेत्र में कुड़वार, सरकौड़ा, धरावां समेत कई अन्य ग्राम पंचायतों की राशन कार्ड सूची पर ध्यान दौड़ाया जाए तो चौंकाने वाले लोगों के नाम सूची में मिलते हैं।

क्षेत्र के लतीफ, महावीर समेत कई लोगों ने अपात्र लोगों के नाम बने राशन कार्ड को रद करके पात्र लोगों के नाम राशन कार्ड बनाने की मांग की है।
कुड़वार। इस बारे में पूर्ति निरीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि दो लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आमदनी वाले लोगों का राशन कार्ड बनाना गलत है। उन्हें राशन कार्ड बनाने में धांधली होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed