फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The afternoon of Jeth is scorching, people are suffering from the heat.

Sultanpur News: झुलसा रही जेठ की दोपहरी, गर्मी से लोग बेहाल

Mon, 10 Jun 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The afternoon of Jeth is scorching, people are suffering from the heat.
सुल्तानपुर। जेठ की तपती दोपहरी लोगों को झुलसा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहने से दिनभर सूरज की तपिश के साथ उमसभरी गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने का कोई आसार नहीं जताया है।
विज्ञापन



सूरज की तपिश दिन में लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी के चलते जरूरी काम की वजह से घर से निकले लोग धूप से बचाव के लिए गमछा और सूती कपड़े सिर पर ढके रहे। तपती धूप की वजह से मौसम में नमी भी कम हो रही है। इससे सांस के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन






मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतजार
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 6.1 किमी/घंटा की रफ्तार से चली। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। फिलहाल मानसून के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed