{"_id":"6935c004b3f7f58ebf0a618f","slug":"the-42nd-sugarcane-crushing-season-will-be-inaugurated-today-at-the-mill-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-145860-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आज मिल में होगा 42 वें गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आज मिल में होगा 42 वें गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ
Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
द्वारिकागंज। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में किया जाएगा। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुबह आठ बजे मंदिर के मुख्य पुजारी चंद्रिका प्रसाद मिश्र की ओर से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
सभापति गांधी सिंह की मौजूदगी में सुबह 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी की ओर से चीनी मिल में 42वें गन्ना पेराई का सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। चीनी मिल की उप सभापति प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि संचालक मंडल के सदस्यों के साथ गन्ना किसानों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। उन्होंने गन्ना किसानों से शुभारंभ पर चीनी मिल पर पहुंचने की अपील की है। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि 15 हजार क्विंटल का गन्ना इंडेंट जारी किया गया है।