फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The 17 hours it to The 17 hours it took to discover the faultok to discover the fault

Sultanpur News: फॉल्ट को ढूंढने में लग गए 17 घंटे

Sun, 13 Jul 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The 17 hours it to   The 17 hours it took to discover the faultok to discover the fault
विद्युत उपकेंद्र मोतिगरपुर के हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करता कर्मचारी।
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय उपकेंद्र को आने वाली इनकमिंग एचटी लाइन में शुक्रवार रात करीब एक बजे फॉल्ट आ गया। बिजली जाने से लोग उमस से परेशान हो उठे। सुबह लोग पता लगाने बिजली उपकेंद्र तक पहुंच गए। कर्मियों ने फॉल्ट खोजना शुरू किया। दिनभर मशक्कत चली, 17 घंटे के बाद शाम करीब पांच बजे कमी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान करीब 40 हजार की आबादी ने परेशानी झेला।
विज्ञापन

उपकेंद्र में फाॅल्ट आने से मोतिगरपुर, पांडेयबाबा, ढेमा व सरैया फीडर भी पूरी तरह बंद रहा। पांडेयबाबा, बढ़ौनाडीह, हांसापुर, खैरहा, पारसपट्टी, लामा बनकठा, गोपालपुर, बड़ागांव, ढेमा, भरथीपुर और भुवरपुर समेत लगभग 25 गांवों में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत है कि उपकेंद्र के जेई रामशरण त्यागी का मोबाइल भी बंद रहा। एसडीओ अमरजीत वर्मा ने बताया कि बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन के पांच इंसुलेटर खराब हो गए थे। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की शिकायत

मोतिगरपुर क्षेत्र के काछा भिटौरा गांव के बहरिया पुरवे में 63 केवी का ट्रांसफार्मर का तेल काफी कम होने से महीनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। करीब 125 घरों की 500 से अधिक की आबादी प्रभावित हैं। शनिवार को हरिवंश निषाद, शिवकुमार, रामनयन यादव, धर्मराज निषाद समेत कई ग्रामीणों ने दियरा उपकेंद्र पर पहुंचकर एसएसओ पंकज यादव को जेई को संबोधित शिकायती पत्र दिया। इस बाबत जेई विवेक यादव ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed