{"_id":"6a46a60a4d9d2dd27e0695f0","slug":"tet-some-found-the-paper-easy-while-others-found-it-tricky-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-159692-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: किसी को पेपर लगा आसान, तो किसी लगा घुमावदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: किसी को पेपर लगा आसान, तो किसी लगा घुमावदार
Thu, 02 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का जायजा लेते डीएम व एसपी। स्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बृहस्पतिवार को पहले दिन जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं। किसी ने प्रश्नपत्र को आसान बताया तो कुछ परीक्षार्थियों के अनुसार घुमावदार और भ्रम पैदा करने वाले प्रश्न थे। अधिकांश अभ्यर्थियों का मानना रहा कि पेपर का स्तर सामान्य से आसान होने के कारण इस बार राह आसान होगी।
परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों को लेकर चर्चा होती रही। विकास कुमार ने बताया कि कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनमें विकल्पों ने भ्रम की स्थिति बनाई, लेकिन समय प्रबंधन के चलते सभी सवाल हल कर लिए। डाली तिवारी ने कहा कि जिसने नियमित तैयारी की थी, उसके लिए प्रश्नपत्र कठिन नहीं था। आशा वर्मा के मुताबिक हिंदी खंड के प्रश्न संतुलित और अपेक्षाकृत आसान रहे। सुबह से ही पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, मधुसूदन इंटर कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों पालियों को मिलाकर 7200 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 6533 ने परीक्षा दी, जबकि 667 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया।