फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   tenure of 12 block cheif completed, administrator appointed

12 ब्लॉकों में प्रमुखों का कार्यकाल खत्म, प्रशासक नियुक्त

Wed, 17 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
tenure of 12 block cheif completed, administrator appointed
सुल्तानपुर। जिले के 12 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों को कार्यकाल बुधवार को खत्म होते ही जिलाधिकारी ने प्रशासक नामित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासक नियुक्त किए गए उपजिलाधिकारी बृहस्पतिवार से कार्य संभाल लेंगे। दो विकास खंडों तीन अप्रैल को प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने पर वहां चार से प्रशासक दायित्व संभालेंगे। उपजिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करते हुए जिलाधिकारी ने पंचायतीराज निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी है।
जिले के 12 विकास खंडों में निर्वाचित प्रमुखों का बुधवार को कार्यकाल समाप्त हो गया। 12 विकास खंडों में प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होते ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शासनादेश के तहत उपजिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही तीन अप्रैल को समाप्त हो रहे धनपतगंज व कादीपुर के प्रमुखों का कार्यकाल को देखते हुए जिलाधिकारी ने वहां भी प्रशासक अभी से नियुक्त कर दिया है। आदेश के मुताबिक जयसिंहपुर, दोस्तपुर व मोतिगरपुर का प्रशासक उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर विधेश को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखंडनगर, करौंदीकलां व कादीपुर का प्रशासक उपजिलाधिकारी कादीपुर महेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। धनपतगंज व बल्दीराय का एसडीएम बल्दीराय, कुड़वार, दूबेपुर व कूरेभार का प्रशासक एसडीएम सदर रामजी लाल को बनाया गया है।
इसी तरह भदैंया, लंभुआ, पीपीकमैचा का प्रशासक एसडीएम लंभुआ राम अवतार को नियुक्त किया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि 12 विकास खंडों में बृहस्पतिवार से प्रशासक दायित्व संभाल लेंगे। कादीपुर व धनपतगंज में चार अप्रैल से प्रशासक दायित्व संभालेंगे। डीएम ने की ओर से इसकी रिपोर्ट पंचायतीराज निदेशक को भेजी गई है। अब प्रमुखों के दायित्व का निर्वहन प्रशासक करेंगे।

जिले के 14 विकास खंडों में उपजिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल प्रमुखों के चुनाव तक या फिर अधिकतम छह माह का होगा। छह माह तक चुनाव नहीं होने की दशा में प्रशासकों का कार्यकाल स्वत: समाप्त हो जाएगा। उपजिलाधिकारियों को बृहस्पतिवार से 12 ब्लॉकों में प्रशासक का दायित्व संभालने का आदेश दिया गया है।- रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed