फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Temprature Rises to 39 degree celsius

39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर तक पुरवा चलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में वृद्घि होने का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछा व छाता का सहारा लिया। इस दौरान बीच-बीच में आसमान में हल्के बादल भी आते रहे। दोपहर तक पुरवा हवा से चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब दो बजे हवा का रुख बदला और पुरवा की जगह पछुआ हवा चलने लगी। मौसम  विभाग के  मुताबिक मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने और तेज धूप होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम  तापमान 37.0   डिग्री  सेल्सियस से   बढ़कर 39.5 डिग्री  सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.0  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed