फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Temperature reaches 45.4 degrees, life miserable

Sultanpur News: पारा पहुंचा 45.4 डिग्री, जनजीवन बेहाल

Thu, 13 Jun 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 45.4 degrees, life miserable
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। बुधवार को सुबह से ही लू चलने लगी। इससे लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी के चलते सुबह नौ बजे से ही लोगों को लू का सामना करना पड़ा। दोपहर में गर्मी ज्यादा रहने से बाजार सूने-सूने दिखाई दिए। ज्यादातर लोग भीषण गर्मी और तेज लू के चलते दिनभर घरों में ही रहे। अधिकतम तापमान 45.4 व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। इससे बचाव को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन



नींबू पानी व छाछ का करें इस्तेमाल
सीएमएस डॉ. एसके गोयल कहते हैं कि लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में जितनी बार संभव हो पानी पीएं। इसके साथ ही जब भी धूप में घर से बाहर निकलें, हल्के रंगों के ढीले व सूती कपड़े ही पहने। यात्रा के समय अपने साथ पानी अवश्य रखें। धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें तथा अपने सिर, गर्दन व चेहरे पर नम कपड़ा जरूर रखें। इसके लिए घर के बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, थकान व बीमार जैसा महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 से तीन बजे के बीच घर से न निकलें
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. सुरजीत कुमार ने कहा कि घर का तापमान रहने योग्य बना रहे, इसके लिए रात में घरों की खिड़कियां खुली रखें। सभी औद्योगिक संस्थाएं अपने कार्यक्षेत्र पर ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाएं। इसके साथ ही प्रयास करें कि श्रमिकों को धूप में होने वाले कार्यों से बचाया जा सके। कार्यक्षेत्र पर चिकित्सीय परामर्श की स्थिति में गर्भवती मजदूरों पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। कोशिश करें कि दिन में 12 से तीन बजे के बीच घर से बाहर न निकलें।



लू से निजात न मिलने के आसार
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 8.2 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना के दृष्टिगत अभी लू जैसी समस्या से निजात मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed