{"_id":"6cdb4151b010d6bf10342bb6ec63afd5","slug":"temor-news-creates-ruksuck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप की सूचना से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में आए भूकंप का उत्तरी भारत में असर होने की खबर से जिले के लोग हलाकान रहे। पल-पल की जानकारी लेने के लिए टीवी पर निरंतर लोग बने रहे। फिलहाल यहां पर किसी तरह का असर महसूूूस नहीं किया गया। सोमवार को अफगानिस्तान, पाकिस्तान में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई।
विज्ञापन
इसका असर दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तरी भारत के कई हिस्सों में रहा। टीवी पर खबर चलने के बाद से लोग सकते में रहे। हालांकि जिले में भूकंप के झटके नहीं महसूस किए गए लेकिन लोग सूचना से सहमे रहे। लगातार भूकंप की स्थिति जानने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन