फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager kidnapped while going to buy medicine with brother, got message of murder

Sultanpur News: भाई के साथ दवा लेने गई किशोरी अगवा, मिला हत्या का मेसेज

Sat, 29 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped while going to buy medicine with brother, got message of murder
सुल्तानपुर। भाई संग दवा लेने निकली 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दोपहर कोतवाली नगर के दाल मंडी इलाके से अगवा कर ली गई है। वह भाई संग दवा लेने निकली थी। घटना के बाद किशोरी ने परिजनों को फोन कर अपहरण की जानकारी दी। इसके बाद उसके ही नंबर से हत्या किए जाने का मेसेज भी आया। पुलिस केस दर्ज की किशोरी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां के अनुसार बेटी को गले में कुछ समस्या थी। शुक्रवार को वह भाई के साथ डॉक्टर को दिखाने गई थी। क्लीनिक से निकल कर भाई बहन को अकेला छोड़कर दवा लेने चला गया। कुछ देर के बाद जब वह लौटा तो बहन लापता थी। बहन को उसने इधर-उधर तलाशा पर कोई पता नहीं चल सका। भाई ने खबर परिजनों को दी।
विज्ञापन

इस बीच किशोरी के नंबर से मां के मोबाइल फोन पर कॉल आई कि उसका अपहरण कर लिया गया है और मुझे बचा लो। बेटी के कॉल आने के बाद मां ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सर्विलांस की मदद से किशोरी के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं। जल्द ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


मेसेज कर दी हत्या की जानकारी
किशोरी के नंबर से कॉल आने के बाद उसकी के नंबर से मां को व्हाट्सएप मेसेज मिला कि किशोरी की हत्या कर दी गई है, जो करना है कर लो। इस घटना के बाद से किशोरी के परिजन काफी डरे व सहमे हुए हैं। पुलिस किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed