{"_id":"647a35bd697a4d6d7f0750a4","slug":"teenager-jumps-into-gomti-dies-sultanpur-news-c-13-1-268820-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किशोरी ने गोमती में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किशोरी ने गोमती में लगाई छलांग, मौत
Sat, 03 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरी गोमती नदी के नौगंवा स्थित सेतु से शुक्रवार सुबह एक किशोरी ने छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
कुड़वार थाना क्षेत्र के बभनगंवा निवासी कल्लू राम की पुत्री नंदनी (14) शुक्रवार सुबह घर से अकेली ही पैदल अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। वह धनपतगंज थाना क्षेत्र के सड़ांव गांव जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ते में नौगवां स्थित गोमती पुल पर पहुंचकर उसने अपनी चप्पल उतारी और रेलिंग से नदी में छलांग लगा दी।
राहगीरों ने लड़की को छलांग लगाती देख गोहार लगाई तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय तैराकों ने पानी में काफी देर तक नंदनी की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर धनपतगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से पानी में उसकी खोजबीन शुरु की गई। पुल से कुछ दूर पानी के बीच झाड़ी में किशोरी का शव गोताखोरों को मिला। मौके पर मौजूद मृतका के पिता कल्लूराम ने शव की शिनाख्त की। धनपतगंज थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया की मृतका की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।