फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager dies of electrocution in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में करंट से किशोर की मौत

Wed, 19 Oct 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of electrocution in suspicious circumstances
सुल्तानपुर के इमली गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिवारीजन। - फोटो : SULTANPUR
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। इमली गांव में बुधवार की सुबह खेत की सिंचाई के लिए नलकूप पर गए एक किशोर की संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नलकूप मालिक घटना के बाद दरवाजे को बाहर से बंद करके फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव (मदरहवा) निवासी छोटेलाल का बेटा सुजारी (15) बुधवार की सुबह खेत की सिंचाई के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के नलकूप पर गया था। नलकूप पर संदिग्ध हालात में सुजारी को करंट लग गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब सुजारी घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां सुम्मारी, बैजंता और निरंजन के साथ नलकूप पर पहुंची।
विज्ञापन

नलकूप के दरवाजे पर बाहर से सिटकिनी लगी थी। सिटकिनी खोलकर जब वे अंदर घुसे तो सुजारी मृत पड़ा था। करंट लगने से उसका शरीर काला पड़ गया था। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद नलकूप मालिक किशोर को अंदर बंद कर फरार हो गया। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
छोटेलाल के परिवार में पत्नी सुम्मारी के साथ ही बेटी उर्मिला, रेखा, सुंदरी, बेटा प्रदीप, पुजारी और सबसे छोटा बेटा सुग्रीव हैं। सुजारी तीसरे नबंर पर था। सुजारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed