{"_id":"69ebb28fca94115c8002c202","slug":"teenage-rape-victim-consumes-poison-dies-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-154870-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने खाया जहर, मौत
Fri, 24 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
भदैंया। देहात कोतवाली के एक गांव निवासी एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी (17) ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान दे दी। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी जेल जा चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद लगातार उसे अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
करीब दो वर्ष पहले भपटा गांव निवासी अतुल धुरिया का एक किशोरी (17) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने किशोरी से शादी करने से इन्कार कर दिया। दिसंबर 2024 में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी जेल चला गया था। लगभग एक माह पहले जमानत पर छूट कर बाहर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता के पहले से बनाए गए अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि उसने किशोरी से करीब चार लाख रुपये ऐंठ लिए थे और लगातार फोन पर धमकियां दे रहा था। मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर किशोरी ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक अतुल धुरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी भाग निकला है, उसकी तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।