फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   teenage dip in pond

तालाब में भैंस नहला रहा किशोर पानी में डूबा

Wed, 15 Apr 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
teenage dip in pond
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। चांदपुर चौखड़िया गांव में बुधवार की सुबह भैंस को तालाब में नहला रहा एक किशोर पानी में डूब गया। तालाब के पास मौजूद लोगों की चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब से किशोर को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चौखड़िया गांव निवासी राम पियारे पाल का इकलौता बेटा सूरज पाल (15) बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के बगल में स्थित तालाब में भैंस को नहलाने के लिए गया था।
विज्ञापन

तालाब में भैंस को नहलाते समय अचानक सूरज पानी में डूब गया। तालाब के पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब से सूरज को बाहर निकाला और उसे लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्सलेन निर्माण में तालाब से ज्यादा खोद ली गई मिट्टी
जयसिंहपुर। चांदपुर चौखड़िया गांव में स्थित तालाब से सिक्स लेन के निर्माण में लगे लोगों ने क्षमता से ज्यादा मिट्टी की खोदाई कर ली। इससे तालाब बहुत गहरा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से ज्यादा मिट्टी निकल जाने से सूरज को गहराई का पता ही नहीं चला और वह पानी में डूब गया।

परिवार में मचा कोहराम
जयसिंहपुर। चांदपुर चौखड़िया गांव निवासी राम पियारे नेत्रहीन हैं। परिवार में पत्नी के साथ ही चार बेटियां और इकलौता बेटा सूरज था। बेटियों में अनारकली, रेखा, प्रियंका और रिंपा हैं। सूरज की मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज पढ़ने में बहुत तेज था और वह क्षेत्र के पीआर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed