{"_id":"6a440a3307f7dc4317093e14","slug":"teams-will-be-deployed-for-cleanliness-work-starting-today-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-159532-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साफ-सफाई के लिए आज से उतरेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साफ-सफाई के लिए आज से उतरेंगी टीमें
Tue, 30 Jun 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संचारी रोगों की रोकथाम और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। इसके लिए गांवों में सफाईकर्मियों की टोलियां बनाई गई हैं।
सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि जिले के सभी 14 ब्लॉकों व शहरी क्षेत्रों में अभियान चलेगा। बताया कि अभियान के तहत गांवों में नालियों की सफाई, जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर साफ कराने, फॉगिंग और एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराया जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के उपयोग और रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की हकीकत परखने के लिए समय-समय पर गांवों का औचक निरीक्षण भी कराया जाएगा।
71 गांवों में होगी सफाई : भदैंया। विकास खंड की 71 ग्राम पंचायतों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। सीएचसी भदैंया के अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मच्छरों की रोकथाम के लिए सफाई जरूरी है। एडीओ पंचायत अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।