{"_id":"6793dfb5b7489ab0df084417","slug":"team-reached-public-convenience-centers-to-investigate-recovery-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-126158-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनसुविधा केंद्रों पर वसूली की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनसुविधा केंद्रों पर वसूली की जांच को पहुंची टीम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर गांव-गांव शिविर लगाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। करौंदीकलां विकास खंड के किसान ब्लॉक का चक्कर काट कर थक चुके थे। मजबूरी में फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए जनसुविधा केंद्रों का सहारा ले रहे थे।
किसानों की इस समस्या को 15 जनवरी को अमर उजाला ने ‘किसानों से 100 से 200 रुपये की हो रही वसूली’ नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार को खबर का असर देखने को मिला। करौंदीकलां, बूढ़ापुर समेत अन्य जनसुविधा केंद्रों पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार सिंह व खंड विकास अधिकारी प्रमोद पांडेय ने जांच करने पहुंचे। इस दौरान अवैध वसूली के संबंध में केंद्र संचालकों से पूछताछ की।
संचालकों को निर्धारित रेट पर ही फार्मर रजिस्ट्री करने का निर्देश दिया। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। जांच टीम में राजस्व निरीक्षक शीतला प्रसाद के अलावा किसानों में छोटे उपाध्याय, विवेक गुप्ता, अजय उपाध्याय, बिमल कुमार, संजय उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, प्रिंस समेत कई लोग मौजूद रहे।